फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four exhibition matches of men's and women's hockey were organised.

Una News: पुरुषों और महिलाओं के हॉकी के चार प्रदर्शनी मुकाबले करवाए

Fri, 07 Nov 2025 04:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
Four exhibition matches of men's and women's hockey were organised.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ऊना के इंदिरा खेल परिसर हॉकी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना और जिला हॉकी संगठन ऊना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर पुरुषों और महिलाओं के चार प्रदर्शनी मैच खेले गए। इसमें कुल आठ टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रिटायर्ड साई कोच भूपेंद्र सिंह, रिटायर्ड साई कोच प्रोमिला शर्मा और हॉकी हिमाचल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन पूरी उपस्थित रहीं। उन्होंने हॉकी के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को खेलों के प्रति समर्पित रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने भी बच्चों को खेलों के महत्व और अनुशासन की भावना पर प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम में हॉकी कोच आशीष सेन, खेलो इंडिया कोच जगतार सिंह, राकेश चौधरी, पूजा ठाकुर, हीरा लाल, दीपक जसवाल, साहिल शर्मा, तेजा सिंह और सुशील कुमार सहित अन्य खेलप्रेमी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed