{"_id":"66420dfac7a71c07380c02b4","slug":"four-candidates-filed-nominations-from-gagret-and-two-from-kutlahar-una-news-c-93-1-una1002-123950-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उप चुनाव : गगरेट से चार और कुटलैहड़ से दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उप चुनाव : गगरेट से चार और कुटलैहड़ से दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
Tue, 14 May 2024 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 14 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
ऊना। विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही हैं। सोमवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने के लिए चार और कुटलैहड़ से दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि कुटलैहड़ से चंचल सिंह (77) पुत्र बिशन सिंह, गांव एवं डाकघर चलोला, तहसील ऊना ने निर्दलीय और मनोहर लाल (60) पुत्र कृष्ण दत्त, गांव एवं डाकघर समूरकलां ने भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।
उधर, गगरेट विधानसभा से सोमवार को चार उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट को नामांकन पत्र सौंपे। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम ने बताया कि गगरेट विधानसभा से राकेश कालिया (55) पुत्र मदन लाल, निवासी भंजाल, शंकर नगर, तहसील घनारी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्यार्शी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। उनकी पत्नी रेणु कालिया (47) ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा मोहित बग्गा (35) पुत्र मोहिंद्र पाल बग्गा, निवासी गगरेट, उप तहसील कलोह और अशोक सौंखला (37) पुत्र परम जीत सिंह, निवासी अंबोआ, ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपने नामांकन पत्र भरे हैं।