{"_id":"6914952c2ed7d2fbf00deea6","slug":"foundation-stone-laid-for-projects-to-be-built-with-an-investment-of-rs-58343-lakh-una-news-c-93-1-ssml1047-171827-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 583.43 लाख से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 583.43 लाख से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन
मंत्री हरजोत सिंह ने कहा- लोगों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रविवार को 583.43 लाख रुपये की लागत से बास, बिभौर साहिब, स्वामीपुर और खेड़ा बाग को हरिजन बस्ती से जोड़ने वाली लिंक सड़क को 18 फीट चौड़ा करने के कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य विकास की रोशनी केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि हर गांव तक पहुंचे।
उन्होंने बताया कि बिभौर साहिब से स्वामीपुर खेड़ा बाग तक सड़क को नए मानकों के अनुसार 18 फीट चौड़ा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। यह सड़क न केवल हरिजन बस्ती को जोड़ेगी, बल्कि आसपास के कई गांवों के निवासियों को भी दैनिक आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी। गांव बास, बिभौर साहिब, स्वामीपुर, खेड़ा बाग और हरिजन बस्ती की सड़कों की चौड़ाई बढ़ाए जाने से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।