फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former MLA said- Unclaimed cows should be taken to his cowshed.

Una News: पूर्व विधायक बोले-उनकी गोशाला में पहुंचाएं लावारिस गोवंश

Tue, 04 Feb 2025 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Former MLA said- Unclaimed cows should be taken to his cowshed.
घनारी (ऊना)। भाजपा के प्रदेश सचिव एवं गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने बताया कि विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने लावारिस गोधन के मुद्दे को सदन में उठाया था। इसके बाद सरकार ने कांगड़ा जिले में लावारिस गोधन और वन्य जीवों के लिए एक सेंचुरी स्थापित की थी। वर्तमान सरकार उस सेंचुरी को सुचारु चला नहीं रही है। उन्होंने कांगड़ा जिले के डमटाल में स्वयं गोशालाएं स्थापित की हैं, जो सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। उन्होंने ऊना जिले और गगरेट के किसानों से अपील करते हुए कहा कि जो भी लावारिस गोधन सड़कों पर भटक रहा है और अमानवीय अत्याचार सहन कर रहा है, उसे उनकी गोशालाओं में पहुंचाया जाए। मैं स्वयं इन्हें संचालित करता हूं। क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि जितना अधिक लावारिस गोधन उनकी गोशालाओं में भेजा जा सकता है, भेजें। राजेश ठाकुर ने विशेष बातचीत में अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गोमाता संरक्षण के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों से भी अनुरोध किया कि वे गोधन की देखभाल के लिए आगे आएं, जिससे लावारिस पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed