फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former MLA honored Yashika Sharma

Una News: पूर्व विधायक ने याशिका शर्मा को किया सम्मानित

Fri, 13 Jun 2025 08:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Former MLA honored Yashika Sharma
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव मवां कहोलां की बेटी याशिका शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विवि की ओर से घोषित बीएससी (मेडिकल) के परिणाम में पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की छात्रा याशिका शर्मा ने जिला ऊना में पहला स्थान हासिल करते हुए प्रदेश में 52वां स्थान हासिल किया। याशिका शर्मा की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं, पूर्व विधायक और प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर भी याशिका के घर बधाई देने पहुंचे। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने याशिका की इस उपलब्धि पर उसे सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में हर सहयोग करने की बात कही। वहीं, यशिका शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा ओमपाल शर्मा, दादी पिता विजय शर्मा व माता सहित अपने प्राध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed