फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former Lok Sabha Speaker Meira Kumar will visit Himachal in September.

सितंबर में हिमाचल दौरे पर आएंगी मीरा कुमार : आर्य

Thu, 10 Jul 2025 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Former Lok Sabha Speaker Meira Kumar will visit Himachal in September.
समाज कल्याण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले होंगे सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार सितंबर में हिमाचल दौरे पर आएंगी। इस दौरे के दौरान वे समाज कल्याण में लगे लोगों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी करेंगी। दिल्ली से लौटे समता आंदोलन पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर केआर आर्य ने वीरवार को बताया कि बहन मीरा कुमार से दिल्ली में भेंट कर उन्होंने हिमाचल तथा पंजाब प्रांत में चल रही समता आंदोलन की गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की। वे हिमाचल तथा पंजाब प्रांत में समता आंदोलन की गतिविधियों को और अधिक धार देने के लिए दोनों राज्यों का दौरा कर सकती है। डॉ. केआर आर्य ने कहा कि समता आंदोलन का कार्य गैर राजनीतिक है और उनका उद्देश्य समाज के सभी लोगों को एक साथ मिलजुलकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने का है। इस राष्ट्रीय अभियान में बहन मीरा कुमार का मार्गदर्शन पूर्व की भांति भविष्य में भी मिलता रहेगा, इस बात का उन्होंने पूर्ण विश्वास दिलाया है। बहन मीरा कुमार के पुत्र और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत को भी उन्होंने हिमाचल आने का निमंत्रण दिया है। अगले माह के अंत तक मैहतपुर क्षेत्र में निजी तथा सरकारी स्कूलों के मेधावियों तथा समाज कल्याण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed