{"_id":"60c63f648ebc3ee48b1fa9a2","slug":"for-18-plus-age-group-from-15-to-18-corona-vaccine-will-be-taken-daily-una-news-sml373512672","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 प्लस के लिए जिला में 15-18 तक प्रतिदिन लेगगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 प्लस के लिए जिला में 15-18 तक प्रतिदिन लेगगी वैक्सीन
विज्ञापन
ऊना। 15 जून से 18 जून तक जिले में 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों को प्रतिदिन कोविड वैक्सीन दी जाएगी। 15, 16, 17 और 18 जून को युवाओं को डोज दी जाएगी। इसके लिए जिला ऊना में प्रतिदिन 26 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रत्येक टीकाकरण स्थल पर 100 डोज लगाई जाएगी। इस प्रकार 18 प्लस आयु वर्ग में प्रतिदिन 2600 कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि अंब ब्लॉक में 5 स्थानों, बंगाणा में तीन स्थानों, बसदेहड़ा ब्लॉक में 6 स्थानों, गगरेट और हरोली में 5-5 स्थानों के साथ-साथ ऊना शहर में दो स्थानों पर टीके लगाए जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने इन चार दिनों में डोज लगाने के लिए स्लॉट बुकिंग के तरीके में भी थोड़ा बदलाव किया है। अब टीकाकरण से एक दिन पहले युवाओं को ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। इससे पूर्व दो दिन पहले स्लॉट बुक करना होता था। स्लॉट बुक करने का समय भी बदल दिया गया है। पहले जहां ढाई से तीन बजे तक बुकिंग होती थी, वहीं अब दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक स्लॉट बुकिंग होगी। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि 18 प्लस वर्ग में वैक्सीनेशन का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ स्लॉट बुक करना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
पंजीकरण और स्लॉट बुक करवाने के बाद लाभार्थी को स्वयं सेशन बुक करना होगा। इसके बाद स्थान बुक होने संबंधी सूचना एक एसएमएस से मिलेगी। वैक्सीनेशन सेंटर पर भी यह एसएमएस दिखाना अनिवार्य है। इसके बाद ही लाभार्थी को टीका लगवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना स्लॉट बुक किए किसी भी व्यक्ति को कोविड वैक्सीन नहीं दी जाएगी।