{"_id":"5fc52e2b8ebc3e9b874eede7","slug":"football-match-una-news-sml353069872","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंगा ब्वॉयज कुल्लू और हिमाचल एफसी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
ईसपुर में फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान भिडंते खिलाडी
- फोटो : Una
Link Copied
ऊना। हरोली उपमंडल के खड्ड फुटबाल स्टेडियम में प्रबल टीएमटी हिमाचल फुटबॉल लीग के तहत पहला मैच वेंगा ब्वॉयज कुल्लू और केएफसी खड्ड के बीच खेला गया। जिसमें वेंगा ब्वॉयज कुल्लू के अभिमन्यु के डबल गोल की बदौलत टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मैच के 30वें मिनट में अभिमन्यु ने पहला गोल दागा। उधर, केएफसी खड्ड के अनिल दत्ता ने 38वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी में ला दिया। पहले हॉफ तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी तक खेली। दूसरे हॉफ में वेंगा ब्वॉयज कुल्लू का आक्रामक खेल दिखा। मैच के 73वें मिनट में अरिवन के गोल ने टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 78वें मिनट में अभिमन्यु ने तीसरा और विजयी गोल दागकर टीम को जीता दिया। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पांवटा यूनाइटेड एफसी के खिलाफ टेक्ट्रो स्वाडस यूनाइटेड एफसी को वॉकओवर दिया गया। तीसरा मुकाबला हिमाचल एफसी बनाम समरहिल यूनाइटेड एफसी के मध्य खेला गया। हिमाचल ने समरहिल यूएफसी को 5-0 से करारी हार दी। हिमाचल की ओर से मोहित शर्मा ने दो गोल किए। सौरभ शर्मा, सदानंद सिंह और सचिन परिहार ने एक-एक गोल किया। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के मीडिया को-ऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के हरोली उपमंडल के खड्ड स्थित फुटबाल स्टेडियम में पहली दिसंबर को प्रबल टीएमटी हिमाचल फुटबाल लीग के तहत दो मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।