{"_id":"67e7fdc3a5a0851def012c6a","slug":"football-competition-will-start-today-in-bhadasali-una-news-c-93-1-ssml1048-149930-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भदसाली में फुटबाल प्रतियोगिता का आज होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भदसाली में फुटबाल प्रतियोगिता का आज होगा आगाज
विज्ञापन
युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाना और नशे के दूर रहने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली क्षेत्र के भदसाली गांव में रविवार से पांच दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता की शुरुआत आज होगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाना और उन्हें नशे के दूर रहे का संदेश देना है। प्रतियोगिता 30 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक चलेगी। प्रतियोगिता के आगाज पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव प्रसाद दत्ता अतिथि रहेंगे। जबकि समापन पर उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन सिद्ध योगी राजा भृत्तहरि पौनाहारी लाडले पिंड भदसाली और समस्त गांववासी की ओर से किया जा रहा। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में पहला अंडर-17 और वरिष्ठ वर्ग के खेल मुकाबले होंगे। इसमें अंडर-17 का खेल मुकाबला रविवार को फुटबाल अकादमी खड्ड और भदसाली के खिलाड़ियों में होगा। यह प्रतियोगिता सिद्ध बाबा बालक नाथ जन्मोत्सव और चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर समर्पित रहेगा। प्रतियोगिता के आयोजक सदस्य भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे संदीप जसवाल ने बताया कि प्रत्येक टीम में नौ खिलाड़ी एक ही गांव के रहेंगे, जबकि अन्य दो प्रदेश के किसी भी हिस्से से हो सकते हैं। जबकि विजेता टीम को 7100 और उपविजेता को 5100 रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। चार अप्रैल को प्रतियोगिता समापन मौके पर युवाओं को भारतीय सेना में सेवाओं के प्रति प्रेरित करने के लिए 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। संवाद