फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fogging campaign intensified to prevent mosquito-borne diseases

Una News: मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान तेज

Sat, 21 Jun 2025 04:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
Fogging campaign intensified to prevent mosquito-borne diseases
ऊना। नगर निगम ऊना ने डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए फॉगिंग अभियान की गति तेज कर दी है। बरसात के मौसम की दस्तक से पहले नगर निगम क्षेत्र को स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित, स्वच्छ व रोगमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि गर्मी और उमस के मौसम में मच्छरों के प्रजनन की संभावना सबसे अधिक रहती है। इससे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समूचे नगर क्षेत्र में फॉगिंग करवाने की कार्य योजना बनाई है। नगर निगम आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वह घर और आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें। घर के भीतर और आसपास पानी को एकत्र न होने दें। कूलर, गमले, बाल्टी आदि में जमा पानी को नियमित रूप से खाली करें। मच्छर भगाने वाली दवाओं का सुरक्षित उपयोग करें और जल के सभी पात्रों को ढककर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed