फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   five transfarmer burnt

बंगाणा में 5 ट्रांसफार्मर जले, 20 गांव प्रभावित

Mon, 10 Aug 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ ऊना Updated Mon, 10 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा में रविवार रात बिजली गिरने से पांच ट्रांसफार्मर जल गए।
विज्ञापन
इससे करीब 20 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली सुचारु की गई है। सभी ट्रांसफार्मर 25 केवी के थे। बंजाल, सुहारी, हटवाणा, लवाणखर व मटियाणा गांवों में स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर जले हैं। इसके अलावा मुच्छाली गांव में जमीन भी धंस गई है। इससे मक्की की फसल बह गई है।
ट्रांसफार्मर जलने से बोर्ड को चार लाख रुपये की चपत लगी है। बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि गांवों में बिजली की व्यवस्था को सुचारु करने के लिए एक दो सप्ताह का समय लग जाएगा। चपलाह गांव में ट्रांसफार्मर के दो पोल ही बह गए हैं। हालांकि दूसरे ट्रांसफार्मर से प्रभावित गांवों को बिजली की सप्लाई सुचारु कर दी गई है। ट्रांसफार्मर के जलने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली संकट गहरा जाएगा। मुच्छाली गांव में रविवार रात भारी बारिश होने से किसानों की चार कनाल भूमि में मक्की की फसल बह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें रिहायशी मकानों के ढहने का भय सता रहा है।


तहसीलदार ने किया मौके का दौरा
तहसीलदार बंगाणा विजय राय ने स्थानीय पटवारी के साथ गांव का दौरा किया और नुकसान का आकलन किया। बताया कि लाखों रुपये की क्षति मुच्छाली के किसानों को हुई है। नुकसान की सही जानकारी पैमाइश के बाद ही दी जा सकती है। धंसी हुई जमीन की लंबाई 60 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर व गहराई 12 फीट है। प्रभावित किसानों में रमेश चंद शर्मा, ईश्वर दास, गीता देवी, व्यासा देवी, देवराज ने प्रशासन व आपदा प्रबंधन बोर्ड से घटनास्थल पर बही जमीन का तटीयकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed