फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five kilograms of charas recovered from the house of the accused caught with chitta

चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी के घर से पौने पांच किलो चरस बरामद

Tue, 15 Jun 2021 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Five kilograms of charas recovered from the house of the accused caught with chitta
गगरेट (ऊना)। चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी के घर से पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने घर से पौने पांच किलो चरस, 1.70 लाख रुपये नकदी और सोना-चांदी बरामद किया है। पुलिस मामले में गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को नंगल जरियाला में चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए थे। इनके पास से 5.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने जब पूछताछ की तो मुख्य आरोपी के खुलासा के बाद कुठैड़ा खैरला स्थित उसके घर से पुलिस ने नशे की खेप पकड़ी। इसमें 4.846 किलोग्राम चरस, 1.70 लाख रुपये, 86 ग्राम सोना और 105 ग्राम चांदी शामिल है। इसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नशे की बड़ी खेप मिलने से इस बात की पुष्टि हो रही है कि आरोपी क्षेत्र में नशे का रैकेट चलाता है। वह आसपास नशे की सप्लाई का काम कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हो सकता है कि अभी कुछ लोग और भी इस मामले में पकड़े जाएं। बता दें कि सोमवार शाम को पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। आरोपी अरविंद राणा के घर पर दबिश देकर खेप बरामद की। इस संबंध में डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इस मामले में सारे पहलू खंगाले जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ कर पता बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed