फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five JCB machines seized in Elgran and Angampur for illegal mining

Una News: अवैध खनन पर एलग्रां और अंगमपुर में पांच जेसीबी मशीनें जब्त

Thu, 29 Jan 2026 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Five JCB machines seized in Elgran and Angampur for illegal mining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के भ्रष्टाचार और अवैध माइनिंग मुक्त पंजाब के विजन को धरातल पर उतारने के लिए रूपनगर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिला पुलिस और खनन विभाग ने मिलकर बुधवार रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

बीती रात जिला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने एलग्रां और अंगमपुर के इलाकों में ताबड़तोड़ छापे मारे। इस कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में जुटी पांच जेसीबी मशीनों को मौके पर ही सील कर दिया गया। रूपनगर के एसएसपी मनिंद्र सिंह ने आनंदपुर साहिब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि हमारी टीमें लगातार फील्ड में हैं। किसी भी सूरत में अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने न केवल मशीनें सील की हैं, बल्कि अब उन टिपर चालकों की भी खैर नहीं है जो बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर गाड़ियां दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed