फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five green trees felled in Ramgarh Dhar despite patrolling.

Una News: रामगढ़ धार में गश्त के बावजूद कटे पांच हरे पेड़

Tue, 18 Aug 2026 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Aug 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
Five green trees felled in Ramgarh Dhar despite patrolling.
बड़ूही (ऊना)। रामगढ़ धार की बीट खुरबाई के तहत अमरोह गांव में खैर के पांच हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। खुरबाई-जोल सड़क के किनारे खड़े इन पेड़ों पर अज्ञात वन तस्करों ने बीती देर रात कुल्हाड़ी चला दी। घटना ने क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम और बीट गार्ड ने घटना वाली रात इसी सड़क पर रात करीब 12 बजे तक गश्त की थी। उस समय सड़क किनारे पांचों खैर के पेड़ सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके बाद देर रात अज्ञात तस्करों ने मौका पाकर पांचों पेड़ों को काट दिया। सुबह जब लोगों की नजर कटे हुए पेड़ों पर पड़ी तो मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। रामगढ़ धार क्षेत्र में खैर की अवैध कटान को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में विभागीय टीम की गश्त के कुछ ही घंटों बाद पांच हरे पेड़ों का काटा जाना गंभीर मामला माना जा रहा है। ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि यदि विभाग की टीम आधी रात तक क्षेत्र में गश्त कर रही थी तो उसके बाद तस्कर किस तरह पेड़ों को काटकर मौके से निकल गए, इसकी जांच होनी चाहिए। लोगों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर पेड़ काटने वालों की पहचान की जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि काटी गई खैर की लकड़ी को कहां ले जाया गया।
विज्ञापन



3.50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन



वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर विकास कौशल ने बताया कि रामगढ़ धार की बीट खुरबाई के तहत पांच खैर के पेड़ काटे गए हैं। वन विभाग ने इस अवैध कटान से करीब 3 लाख 50 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया है। मामले को लेकर पुलिस चौकी जोल में शिकायत पत्र दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध कटान करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed