{"_id":"675af91af5ecdf8a0d0156e1","slug":"first-one-rupee-was-withdrawn-from-bank-account-one-lakh-was-spent-on-the-next-day-una-news-c-93-1-ssml1048-140820-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बैंक खाते से पहले निकाला एक रुपया, दूसरे दिन उड़ाए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बैंक खाते से पहले निकाला एक रुपया, दूसरे दिन उड़ाए एक लाख
विज्ञापन
दौलतपुर चौक निवासी के हुआ साइबर ठगी की शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से शातिरों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौक के मनोहर लाल पुत्र प्रकाश चंद ने साइबर सेल को लिखी शिकायत में बताया कि उनका बैंक खाता चलेट स्थित एक निजी बैंक में हैं। बीते मंगलवार को उनके मोबाइल फोन पर बैंक के नाम पर एक संदेश आया, जिसमें लिखा गया था कि उसके बैंक खाते से एक रुपये की कटौती हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने उस संदेश की ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन, अगले ही दिन बुधवार को दोबारा उसे बैंक की ओर से संदेश प्राप्त हुआ। इसमें लिखा गया था कि उसके बैंक खाते से 99930 रुपये काटे गए हैं। जब उसने बैंक में जाकर पता किया तो उसके खाते से 99930 रुपये की राशि गायब थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि साइबर ठगों ने बैंक अधिकारियों की मदद से लेनदेन में यह गलत काम किया है। साइबर ठगों के खिलाफ तुरंत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें और उनके खाते को फ्रीज कर दें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि अभी तक उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई। मामले को पूरी जानकारी मिलते ही पड़ताल की जाएगी।