{"_id":"67c44944255905cb04093132","slug":"fire-hydrants-will-be-installed-in-una-city-by-the-end-of-april-una-news-c-93-1-ssml1047-147482-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना शहर में अप्रैल के अंत तक स्थापित होंगे फायर हाइड्रेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना शहर में अप्रैल के अंत तक स्थापित होंगे फायर हाइड्रेंट
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग ने हाइड्रेट स्थापित करने के लिए शुरू की प्रक्रिया
आग लगने पर आपातकाल में फायर हाइड्रेंट निभाएंगे अहम भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने की प्रक्रिया अप्रैल के अंत तक पूरी की जाएगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग की तरफ से शहर में फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए शहर तक पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। जल्द ही पुलवाला बाजार, जीवन मार्केट, मेन बाजार में फायर हाइड्रेंट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में भी फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।
विभाग की ओर से आगामी प्रक्रिया के तहत हाइड्रेंट स्थलों पर खोदाई कर पाइपलाइन को बिछाया जाएगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग को प्रशासन से मंजूरी भी मिल गई है। शहर के कई बाजार और वार्ड ऐसे हैं जहां के रास्ते और गलियां काफी तंग हैं। ऐसे में आपातकाल में फायर ब्रिगेड का घटनास्थल तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है। आग लगने की घटना पर फायर ब्रिगेड मौके तक नहीं पहुंच पाती है। इससे कई बार नुकसान अधिक हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाने की योजना तैयार की गई थी। शहर के कई बाजार इस लिहाज से काफी संवेदनशील है। वर्तमान में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध नाकाफी हैं। ऊना के मुख्य बाजार, जीवन मार्केट, खोखा मार्केट और अरविंद मार्केट में लगभग 300 से अधिक दुकानें हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से शहर में 50 के करीब हाइड्रेंट लगाने के लिए योजना तैयार की गई है। वर्तमान में इस योजना के तहत जल शक्ति विभाग की तरफ से कार्य किया जा रहा है।
कोट्स
शहर में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए अप्रैल तक का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रक्रिया के तहत कार्य भी शुरू कर दिया गया है। शहर के विभिन्न बाजारों और वार्डों में फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ईं. राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना