{"_id":"681619019e1273efc6080e01","slug":"fire-broke-out-in-the-store-room-of-the-famous-religious-place-pir-nigah-una-news-c-93-1-ssml1048-152976-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के स्टोर रूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के स्टोर रूम में लगी आग
विज्ञापन
दमकल विभाग ने पाया काबू, घटना के कारण अस्पष्ट
हादसे में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर बसोली गांव में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के स्टोर रूम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। अचानक भड़की आग से स्टोर रूप में रखा सामान जलकर राख हो गया। करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आसपास मौजूद लोगों, श्रद्धालुओं और दमकल विभाग के सहयोग के आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने से श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए राशन, झंडे, बर्तन और अन्य धार्मिक सामग्री जलकर राख हो गई। दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस टीम आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।