फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire broke out in the forests of Dhyunsar and Arlu

Una News: ध्यूंसर और अरलू के जंगलों में लगी आग

Sun, 24 May 2026 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 24 May 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forests of Dhyunsar and Arlu
बंगाणा/जोल(ऊना)। जिला ऊना की रामगढ़ रेंज की ध्यूंसर बीट के बरोटा बैस्कां में शनिवार सुबह जंगल में आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आग मधुमक्खियों का शहद निकालने वाले लोगों ने आग लगाई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने वाले स्थान पर शहद निकालने के लिए प्रयोग किए जाने वाली सामग्री मिली है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर खुद टीम सदस्यों सहित मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पा लिया। अधिक गर्मी तथा तेज हवाओं के चलते आग फिर से सुलगने लगी। दोपहर दो बजे तक आग माजरू, बही, लालशाह, दुगियार व भलखूं गांवों की तरफ धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। सूचना मिलने पर फायर सब स्टेशन बंगाणा से टीम मौके पर पहुंची। शाम हाेते होते आग बुझाने के लिए वन व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी डटे रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बंगाणा रेंज की अरलू बीट में भी शरारती तत्वों द्वारा जंगल में आग लगा दी गई परंतु रेंज अधिकारी अंकुश आनंद व फोरेस्ट गार्ड कर्ण सिंह ने टीम और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया। इन मामलों में रामगढ़ रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर का कहना है कि ध्यूंसर बीट व सोहारी बीट के मध्य जंगल में शनिवार सुबह किसी शरारती तत्वों ने आग लगा दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। संदीप ठाकुर ने क्षेत्र की जनता से सहयोग का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed