फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire broke out in BBMB workshop

Una News: बीबीएमबी वर्कशॉप में लगी आग

Fri, 07 Jun 2024 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in BBMB workshop
नंगल। बीबीएमबी वर्कशॉप में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे भारी मात्रा में वन संपदा जलकर राख हो गई। बीबीएमबी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा कि अगर समय पर बारिश न होती तो नुकसान करोड़ों में हो सकता था। चंद्रमोहन की मानें तो रात लगभग साढ़े आठ बजे वर्कशॉप के जंगली क्षेत्र को भीषण आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसकी जानकारी तुरंत बीबीएमबी के अग्निशमन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही बीबीएमबी के अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पानी का छिड़काव किया और उपस्थित वर्कशॉप के कर्मचारियों ने इस आग पर काबू पाने के लिए बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया। इसी दौरान हुई जोरदार बारिश के चलते आग बुझ पाई और सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने राहत की सांस ली। चंद्रमोहन ने कहा कि अगर समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ सकती थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed