फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire broke out due to short circuit in the gynecology ward of Una hospital.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के गायनी वार्ड में शार्ट सर्किट से भड़की आग

Wed, 05 Feb 2025 01:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in the gynecology ward of Una hospital.
क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर महिला को बाहर लेकर जाती नर्स। स - फोटो : स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। जिला मुख्यालय में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे स्त्री रोग वार्ड (गायनी) में अचानक आग लग गई। गायनी वार्ड के दो कमरों के बीच बने गलियारे में स्थापित बिजली के कंट्रोल पैनल में शार्ट सर्किट होने से यह घटना हुई।

आग भड़कने से पूरा वार्ड धुएं से भर गया। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। घटना के समय वार्ड में करीब 40 गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु और प्रसूताएं महिलाएं मौजूद थीं। अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवानों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित
विज्ञापन


बाहर निकाला और हाईटेक इमरजेंसी के पीछे स्थित दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं, बिजली कर्मी भी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर कुछ ही मिनट में काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक यह आग क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड के दो कमरों के बीच बने बिजली के कंट्रोल पैनल में शार्ट सर्किट से लगी। इससे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड और नर्सों ने तुरंत सभी मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चौहान सहित अन्य डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। बिजली कर्मचारियों ने तुरंत शटडाउन कर आग की चपेट में आए कंट्रोल पैनल को बदल दिया। क्षेत्रीय अस्पताल के होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे शार्ट सर्किट हुआ था। इस दौरान वार्ड के बाहर तैनात होमगार्ड जवानों और अन्य कर्मियों ने तुरंत बिजली बंद कर दी। इसके साथ अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

हादसे के दौरान और बाद में कुछ देर तक महिलाओं व बच्चों को बाहर निकालकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई लेकिन आधे घंटे में दोबारा स्थिति सामान्य हो गई।

स्त्री रोग वार्ड में मरीज के साथ आए सुभाष कुमार ने बताया कि वह खुद बिजली कर्मी है। आग का शार्ट सर्किट उनके सामने ही हुआ। कहा कि कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। बिजली के उपकरणों जैसे कंट्रोल पैनल को संवेदनशील जगह पर नहीं होना चाहिए।


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि शार्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने क्षतिग्रस्त उपकरणों को तत्काल बदलने के निर्देश जारी किए। घटना में सभी मरीज और उनके परिजन सुरक्षित हैं। यह घटना अस्पताल की बिजली व्यवस्था की जांच की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर महिला को बाहर लेकर जाती नर्स। स

क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर महिला को बाहर लेकर जाती नर्स। स- फोटो : स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed