फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire breaks out in moving truck's cabin; driver and cleaner have a narrow escape.

Una News: चलते ट्रक के केबिन में लगी आग, बाल- बाल बचे चालक और क्लीनर

Mon, 20 Jul 2026 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 20 Jul 2026 04:49 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in moving truck's cabin; driver and cleaner have a narrow escape.
सिकरां दा परों में ट्रक के केबिन में लगी आग को बुझाती हुई फायर ब्रिगेड टीम। संवाद
घटना में लाखों रूपये का नुकसान, मामले की जांच में जुटी अंब थाना पुलिस
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, 40 लाख रुपये की टाइलें बचाईं

संवाद न्यूज एजेंसीबड़ूही (ऊना)। अंब उपमंडल के सिकरां दा परों में शनिवार देर रात टाइलों से लदे एक ट्रक के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि चालक और क्लीनर ने समय रहते ट्रक से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ट्रक चालक सुरजीत सिंह पुत्र नेक सिंह निवासी करमाल वाला, जिला बठिंडा (पंजाब) ने बताया कि वह गुजरात से टाइलें लेकर कांगड़ा जिले के प्रागपुर जा रहा था। सिकरां दा परों के पास चढ़ाई चढ़ते समय ट्रक के केबिन के नीचे अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। स्थिति गंभीर होते देख चालक और क्लीनर ने ट्रक की खिड़कियां खोलकर बाहर छलांग लगा दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत 112 आपातकालीन सेवा पर दी गई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने फायर ब्रिगेड और पुलिस थाना अंब को अलर्ट किया। फायर ब्रिगेड की टीम मात्र 19 मिनट में मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय रहते आग बुझा दिए जाने से ट्रक में लदी करीब 40 लाख रुपये मूल्य की टाइलें सुरक्षित बच गईं। हालांकि ट्रक का केबिन पूरी तरह जल जाने से लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

सूचना मिलते ही अंब थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed