फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire breaks out in Chadoli forest, huge loss to forest resources

Una News: चडोली जंगल में भड़की आग, वन संपदों का भारी नुकसान

Tue, 14 May 2024 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Chadoli forest, huge loss to forest resources
चडोली में सड़क किनारे अज्ञात लोगों ने जंगल में लगा दी आग
बंगाणा/अंब (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की तलमेहड़ा-नलवाडी सड़क के मध्य चडोली के जंगल में आग भड़क गई है। आग की चपेट में आने से सैकड़ों जीव-जंतु आए हैं। इसके साथ ही वन संपदा को भी काफी नुकसान पहुंचा। वन विभाग ऊना डीएफओ सुशील राणा का कहना है कि हर क्षेत्र में वन विभाग की टीमें गठित की गई हैं। अगर मई तथा जून महीने में जंगल या उसके आसपास कोई भी व्यक्ति आग लगाता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उधर, उपमंडल अंब में सोमवार को आग लगने की चार घटनाओं में लगभग 34 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान हुआ। फायर कर्मियों ने घटना स्थलों पर पहुंच कर लगभग 17 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया। अंब फायर स्टेशन के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को ठठल के चक्क, आदर्श नगर अंब, कलरूही और अंब के पास सरकारी भूमि में आग के मामले सामने आए। चक्क में राजकुमार, बैंसराज पुत्र हंसराज के निजी भूमि पर जंगल में आग के कारण पेड़ उसकी चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर पास स्थित पोल्ट्री फार्म, एक किसान की 20 क्विंटल तूड़ी, रिहायशी मकान और बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर सहित लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को जलने से बचा लिया। वहीं, आदर्श नगर में सुरिंद्र और गुरुदास राम की भूमि पर निजी जंगल में आग से दो हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद कलरूही में अश्वनी पुत्र सीताराम के कच्चे कोयले के ढेर और चीड़ की लकड़ी के ढेर में अचानक आग लग गई। जिस कारण लगभग 25 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने पर फायर कर्मियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया और लगभग दो लाख रुपए मूल्य के कोयले और चीड़ की लकड़ी का आग से बचाव किया।

आग की चौथी घटना अंब में ट्रेजरी बिल्डिंग के समीप पेश आई। जहां सरकारी भूमि पर सरकंडों के जंगल में आग लग गई। इस कारण पास स्थित बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को खतरा पैदा हो गया। फायर कर्मियों को सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed