फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Financial assistance of 12.60 lakhs to 15 families from Chief Minister Relief Fund

मुख्यमंत्री राहत कोष से 15 परिवारों को 12.60 लाख की आर्थिक मदद दी

Sun, 28 Mar 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance of 12.60 lakhs to 15 families from Chief Minister Relief Fund
ऊना में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती आर्थिक सहायता का चेक देते हुए। - फोटो : Una
ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रक्कड़ में 15 परिवारों को 12.60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक बांटे। उन्होंने बताया कि यह सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से बेटियों की शादी में मदद, दुर्घटना अथवा बीमारी व्यक्तियों के इलाज के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। सत्ती ने कहा कि लोगों का निशुल्क इलाज करवाने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। इसी प्रकार से प्रदेश सरकार भी हिमकेयर योजना के माध्यम से एक परिवार को 5 लाख रुपये तक के इलाज की फ्री सुविधा देती है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रदेश सरकार ने 1.05 करोड़ खर्च कर बीमार लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी है। इस योजना के तहत परिवार के 5 लोगों का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है। उनके 5 लाख तक के इलाज का खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्ति नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर योजना के तहत पंजीकरण कराएं। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक हर परिवार को घर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। गृह निर्माण के लिए सरकार 1.75 लाख की आर्थिक मदद देती है। इसी प्रकार से किसानों के पानी का टैंक बनाने के लिए भी कृषि विभाग की ओर से 3-3 लाख रुपये सहायता दी जाती है। उन्होंने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, धीरज और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचने की अपील
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने कहा कि जिले ऊना में एक बार पुन: कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिलावासी नियमों की पालना करें। इस महामारी की रोकथाम में मदद करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed