फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   film shooting

ऊना की वादियों में कैमरा, लाइट, एक्शन

Mon, 30 Nov 2020 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
film shooting
ऊना। ऊना के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थलों में बॉलीवुड टेली फिल्म चाहत की शूटिंग जारी है। डीआर सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में फिल्म नगरी मुंबई के अलावा हिमाचल, पंजाब व राजस्थान के कलाकार भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कलाकारों की इस टीम ने प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर शूटिंग के बाद अब ऊना जिला में डेरा जमाया हुआ है। फिल्म का निर्देशन देव शर्मा कर रहे हैं। पंजावर के जंगलों में शूटिंग के बाद सोमवार को गोविंद सागर झील के किनारे इस फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। इसके कुछ दृश्य विदेशों में भी फिल्माए जाएंगे। लेखक, कवि व व्यंग्यकार गुरमीत बेदी टेली फिल्म चाहत में गुरुजी का किरदार निभा रहे हैं। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री जागृति सिंह उनकी शिष्या की भूमिका में है। विक्रम इस फिल्म के नायक हैं जबकि राजस्थान के जोधपुर की अभिनेत्री हेमा सैनी, हिमाचल की गरिमा ठाकुर व डोलमा नायिका की सहेलियों के किरदार में हैं। इसके अलावा तिलक राज फिल्म में गायक और पवन प्रेमी मीडिया कर्मी की भूमिका में हैं। पार्श्व गायिका अलका याग्निक व संजीव दीक्षित ने इस फिल्म में गीत गाए हैं। गुरमीत बेदी इन दिनों सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर हैं। फिल्म के निर्देशक देव शर्मा ने बताया कि उनकी अगली टेली फिल्म में गुरमीत बेदी एक जांबाज सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। देव शर्मा ने बताया कि अगर हिमाचल सरकार फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित करे तो हिमाचल में पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिल सकता है और यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अपनी फिल्म पॉलिसी में फिल्म निर्माताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन और पैकेज का प्रावधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed