फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fighting over land dispute, cross case registered

Una News: जमीन विवाद में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Tue, 11 Mar 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fighting over land dispute, cross case registered
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत राजली जट्टां में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष से तरसेम लाल निवासी राजली जट्टां डाकघर लठियाणी तहसील बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते रविवार को उन्होंने अपनी जमीन के साथ लगती सरकारी जमीन पर रास्ता साफ किया और घास इत्यादि काटा। जब वह दोपहर को घर लौटे तो गांव के राम पाल, सुदेश कुमारी, शीला देवी ने उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी रामपाल ने दराट से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष से रामपाल निवासी राजली जट्टां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके गांव के तरसेम लाल, उसकी पत्नी निर्मला देवी व बेटे सुरेन्द्र कुमार ने बीते शनिवार को उनके खेत से गेहूं काट ली। उस समय वे घर पर नहीं थे। वह स्कूटी पर लठियाणी बाजार को घरेलू सामान लेने के लिए जा रहा था, इसी दौरान आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके सिर व बाजुओं पर डंडे से वार किया। आरोपियों ने उसे पत्थर भी मारे, जिससे उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और मोबाइल भी टूट गया। मारपीट में उसके सिर, बाजू व हाथों में चोट आई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed