फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fight between two groups in Nangra, cross case registered

Una News: नंगड़ा में दो गुटों के बीच मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Mon, 16 Oct 2023 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fight between two groups in Nangra, cross case registered
मैहतपुर (ऊना)। पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत गांव नंगड़ा में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दोनों की ओर से एक दूसरे पर हमला करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस से दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार नंगड़ा निवासी संतोष कुमारी पत्नी राजिंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार को शाम को वह अपने बेटे के साथ रास्ते का कार्य करवा रहे थे। इस दौरान पुराने भूमि विवाद के कारण कमल देव पुत्र हरचरण सिंह और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर से कमलदेव पुत्र हरचरण सिंह ने भी संतोष कुमारी और अन्यों लोगों के खिलाफ गली गलौज करने और हमला करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस थाना मैहतपुर में विभिन्न धाराओं के तहत दोनों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed