फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fertilizer crisis before maize sowing

Una News: भीषण गर्मी में गगरेट विस क्षेत्र में चढ़ा सियासी पारा

Thu, 21 May 2026 04:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 21 May 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer crisis before maize sowing
चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवारों के छूट रहे पसीने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। जिलेभर में भीषण गर्मी के बीच गगरेट विधानसभा क्षेत्र में सियासत का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ आसमान से बरस रही तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है तो दूसरी तरफ पंचायत चुनावों की सरगर्मियों ने गांव-गांव राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है। सुबह से लेकर देर शाम तक उम्मीदवार डोर-टू-डोर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच के चुनाव में इस बार कई नए चेहरे मैदान में हैं, जबकि पुराने दिग्गज भी अपनी सियासी जमीन बचाने के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंबोटा जिला परिषद वार्ड में मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है। यहां पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंद्र सिंह, कांग्रेस नेता अश्वनी कुमार सहित अन्य उम्मीदवार प्रचार अभियान में जुटे हैं। समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं। भंजाल जिला परिषद वार्ड में भी भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। चलेट वार्ड में मुकाबला तिकोना बनता नजर आ रहा है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सुबह से शाम तक घर-घर पहुंचकर वोट मांग रहे हैं। पंचायत समिति के चुनाव में भी इस बार युवा चेहरों की जोरदार एंट्री से कई जगह पुराने जनप्रतिनिधियों को कड़ी चुनौती मिल रही है। प्रधान और उपप्रधान पद के उम्मीदवार भी गांवों में छोटी-छोटी नुक्कड़ बैठकों और जनसंपर्क अभियानों के जरिये मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। वार्ड पंच के चुनाव में भी माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। कई पंचायतों में एक ही परिवार या करीबी रिश्तेदार अलग-अलग पदों पर चुनाव लड़ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच उम्मीदवारों का खूब पसीना बह रहा है, लेकिन जीत की चाह उन्हें लगातार मैदान में डटे रहने के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed