फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Federation divided into factionalism, neither strong nor employee friendly: Tara Singh

गुटबाजी में बंटा महासंघ, न मजबूत न कर्मचारी हितैषी : तारा सिंह

Wed, 20 Nov 2024 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Federation divided into factionalism, neither strong nor employee friendly: Tara Singh
अराजपत्रित महासंघ ने मनाया 59वां स्थापना दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गुटबाजी में बंटा संगठन न तो मजबूत और न कर्मचारी हितैषी है। यह बात हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा सिंह ने बुधवार को महासंघ के 59वें स्थापना दिवस पर ऊना के परिधि गृह में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के अलावा खंडस्तरीय कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तारा सिंह ने कहा कि कर्मचारी महासंघ की स्थापना 20 नवंबर 1966 को हुई। इसका उद्देश्य प्रदेश के कर्मचारियों को एक मंच पर संगठित करना रहा। इसके माध्यम से कर्मचारियों के हित में सरकार के समक्ष उनकी समस्याओं और मांगों को दृढ़ता से उठाया जा सके। लेकिन, यह खेद का विषय भी है और आत्ममंथन का भी कि कुछ कर्मचारी नेताओं ने निजी स्वार्थ के चलते अपने-अपने समानांतर कर्मचारी गुट बना लिए हैं। इसकी वजह से कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। गुटबाजी के चलते जेसीसी की बैठकें समय पर आयोजित नहीं हो पाती। संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिला ऊना का इतिहास रहा है कि यहां कभी भी समानांतर कर्मचारी गुटबाजी खड़ी नहीं हुई। कर्मचारियों के हितों को लेकर सीधी आवाज बुलंद हुई है। महासंघ के पूर्व में रहे जिला के प्रतिष्ठित कर्मचारी नेताओं के संघर्ष और बलिदान का भी जिक्र किया गया। इसके जिला में कर्मचारियों को आ रही दिक्कतों और उनके निदान के लिए सरकार के समक्ष मुद्दों को उठाने पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधियों में महासचिव राजेश कुमार, पूर्व प्रधान एवं राज्य प्रतिनिधि रमेश ठाकुर व राजीव पाठक, महासंघ के खंड हरोली के प्रधान हरजिंद्र सिंह, कानूनी सलाहकार मंजीत सिंह, संयुक्त सचिव भरत भूषण सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed