{"_id":"66affbdf6af7fb02d202fa34","slug":"fear-of-spread-of-waterborne-diseases-due-to-leakage-of-drinking-water-during-rainy-season-una-news-c-93-1-una1002-129775-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बरसात में पेयजल लीकेज से जलजनित रोग फैलने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बरसात में पेयजल लीकेज से जलजनित रोग फैलने का डर
Mon, 05 Aug 2024 03:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
गोंदपुर बनेहड़ा क्षेत्र में सामने आया मामला, जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। क्षेत्र के गांव गोंदपुर बनेहड़ा में पेयजल की मेन पाइप में लीकेज हो रही है। इससे एक तो पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर बरसात के मौसम में जल जनित रोगों के फैलने का खबरा बना हुआ है।
ऐसे में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों संग फील्ड स्टाफ की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। बनेहड़ा के बस अड्डे से महज 100 कदम दूरी पर स्थित पुली के नीचे की पानी की पाइप में काफी लंबे समय से लीकेज हो रही है। हानिकारक बात ये है कि पुली के नीचे काफी गंदगी होने के कारण लीक हो रहा पानी पुली के नीचे इकट्ठा हो रहा है। जो बीमारी फैलाने वाले मच्छरों को सीधा निमंत्रण दे रहा है। बता दें कि पानी की पाइप, जिसमें लीकेज है, उस पाइप की हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं है। साथ ही पानी की पाइप के ऊपर पड़ी गंदगी पानी में हानिकारक कीटाणुओं को फैलाने का काम कर रही है।
गौर हो कि गंदे पानी से डायरिया, हेपेटाइटिस ए और ई, टाइफाइड, कोलेरा, त्वचा संबंधी और आंखों की बीमारियां हो सकती हैं, जो कि आम जनमानस की सेहत के लिए बेहद ही चिंतनीय विषय है। क्षेत्रवासी अभी, शिवकुमार, विक्की, नरेश, नरिंदर, अमर आदि लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को सुलझाने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इस संबंधी जल शक्ति विभाग के एसडीओ जोगिंदर सिंह ने कहा कि विभाग को पहले इसके बारे में कोई जानकारी नही थी। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि जल्द पाइपलाइन ठीक करवा दी जाएगी।