फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fear of price increase, crowd gathered at petrol pumps

कीमत बढ़ने की आशंका, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

Wed, 09 Mar 2022 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fear of price increase, crowd gathered at petrol pumps
ऊना में पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में तेल डलवाते हुए लोग। संवाद - फोटो : Una
ऊना/नारी। यूक्रेन युद्ध के बीच पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ने की आशंका से पेट्रोल व डीजल की खपत बीते मंगलवार से बढ़ गई है। चालक अब किसी भी वक्त कीमत बढ़ने के डर से पेट्रोल व डीजल के टैंक फुल करवा रहे हैं, ताकि कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

गौर हो कि रू स-यूक्रेन युद्ध के चलते क्रूड ऑयल के दामों में उछाल आया है। इसका सीधा असर अब पेट्रो पदार्थों पर पड़ने की आशंका है। ऐसे में वाहन चालक जरूरत से अधिक पेट्रोल व डीजल भरवाने लग गए हैं। वाहन चालक दीपक, महेंद्र, सुनील, रमेश, जितावर सिंह और रविंद्र सिंह ने बताया कि यूक्रेन में युद्ध के चलते क्रूड ऑयल के दामों में उछाल की सूचनाएं आ रही हैं।
विज्ञापन

इससे पेट्रोल व डीजल के दाम भी बढ़ना तय है। ऐसे में एहतियातन अपने वाहनों के टैंक पेट्रोल व डीजल से भरवा लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि पेट्रो कीमतों को नियंत्रित रखा जाए। कहा कि एक बार फिर पेट्रोल शतक पार सकता है। ऐसे में आम जनता के लिए एक बार फिर परेशानी खड़ी हो सकती है। सरकार कीमत बढ़ने से पहले इस बारे ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गणपति फिलिंग स्टेशन अप्पर के मालिक प्रमोद कुुमार ने बताया कि पेट्रो पदार्थों की मांग की गई है, लेकिन मांग के मुताबिक तेल नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल गुजारे लायक कोटा उपलब्ध है। जिसे वाहनों में भरा जा रहा है। चालकों की तरफ से बीते मंगलवार से पेट्रोल व डीजल की मांग बढ़ी है। वहीं, टक्का में चल रहे पट्रोल पंप के मालिक रामस्वरूप सैनी ने कहा कि पंप में पेट्रोल व डीजल का कोटा गुजारे लायक ही है। बीते मंगलवार से सामान्य के मुकाबले अधिक खपत दर्ज की जा रही है। उधर, डीएफएससी ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि पेट्रोल व डीजल का पूरा स्टॉफ उपलब्ध है। फिलहाल कहीं कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed