फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Father and son accused of killing a migrant on three-day police remand

Una News: प्रवासी की हत्या के आरोपी बाप और बेटे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Tue, 15 Apr 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Father and son accused of killing a migrant on three-day police remand
अदालत
विज्ञापन

सरिये, डंडे और बेलचे से प्रहार कर हत्या का आरोप

हरोली के घालूवाल में रविवार रात को हुई वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल पुल के निकट स्थित झुग्गी झोपड़ियों में रविवार रात को हुए विवाद में एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या के तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पिता और उसके दोनों बेटों को मंगलवार सुबह अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस ने रिमांड की मांग की। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वारदात में आरोपियों ने अपने पड़ोसी प्रमोद सिंह निवासी गांव हरिणमार तहसील व थाना वरियापुर जिला मुंगेर बिहार पर सरिये की रॉड, डंडे व बेलचे से प्रहार किए। इससे प्रमोद सिंह की मौत हो गई। वारदात के समय बीच बचाव करते हुए मृतक की पत्नी के सिर पर चोट आई। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों सूचित महतो (50) उर्फ फौजी, उसके बेटे अंकुश (24) और अनीश (20) सभी निवासी गांव बावू बगीचा, जिला खगड़िया बिहार को गिरफ्तार किया है।


क्या है मामला

मृतक प्रमोद सिंह की पत्नी कबूतरी देवी (46) ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने पत्नी और पांच बच्चों व पति के साथ घालूवाल पुल के पास स्थित झुग्गी झोपड़ियों में रहती है। कहा कि रविवार शाम को उसका परिवार अपनी झुग्गी झोपड़ी में मौजूद था। इसी दौरान उसे बाहर से लड़ाई झगड़े व गाली गलौज की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो साथ वाली झुग्गी में सूचित महतो अपने बड़े लड़के अंकुश के साथ बहसबाजी कर रहा था। कबूतरी देवी ने बताया कि उसके बड़े बेटे ने आरोपियों को गाली गलौज न करने को कहा। इसपर आरोपी भड़क गए और मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने हाथ में पकड़े डंडे, सरिया की रॉड व बेलचे से उसके पति पर प्रहार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वीरवार को दोबारा आरोपियों की पेशी होगी। उम्मीद है कि तब तक मामले से जुड़े कई अहम सबूत पुलिस जुटा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed