फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fast food cooking training program launched for women in Khadd

Una News: महिलाओं के लिए खड्ड में फास्ट फूड कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Sat, 04 Jul 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 04 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fast food cooking training program launched for women in Khadd
ऊना। विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत खड्ड में शुक्रवार को महिलाओं के लिए 12 दिवसीय फास्ट फूड कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि विजय सिंह ने किया। विजय सिंह ने प्रतिभागियों को भविष्य में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर बैंक ऋण उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल देते हुए युवाओं से प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), ऊना के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड बनाने के प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने, उद्यमिता विकास, बैंकिंग प्रक्रियाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में अधिकतम 35 प्रतिभागियों को शामिल किया जा सकता है तथा अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed