फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers were made aware about organic farming

Una News: जैविक खेती पर किसानों को किया जागरूक

Sat, 21 Jun 2025 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware about organic farming
किसानों को वितरित की किचन गार्डन किटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना ने बरनोह में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती, किचन गार्डनिंग और फसल विविधीकरण की ओर प्रोत्साहित करना रहा। शिविर की अध्यक्षता कृषि प्रसार अधिकारी दीप कौर ने की। उन्होंने उपस्थित किसानों को परियोजना के उद्देश्यों, लाभों तथा कार्यान्वयन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक खेती से हटाकर जैविक और सुरक्षित खेती की ओर अग्रसर करना है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान किसानों को किचन गार्डन किटें वितरित की गईं। इसमें जैविक बीज, खाद और आवश्यक उपकरण शामिल रहे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को अपने घर पर ही जैविक सब्जियों की खेती के लिए सक्षम बनाना है। कृषक विकास संघ के प्रधान स्वर्ण सिंह ने अपने संबोधन में परियोजना की टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल किसानों को जागरूक करती है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और स्वास्थ्य के प्रति सजग भी बनाती है। इस मौके पर परियोजना से संबंधित अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संगठन के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed