{"_id":"69380cf7b83c195b4209d98d","slug":"farmers-said-they-will-not-buy-expensive-potato-seeds-una-news-c-93-1-ssml1048-174574-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: किसान बोले, महंगा आलू का बीज नहीं खरीदेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: किसान बोले, महंगा आलू का बीज नहीं खरीदेंगे
विज्ञापन
दो माह वाली फसल को मिली कम कीमत से किसानों में आक्रोश
आलू की चार माह वाली फसल की तैयार में जुटे
कहा- अगर फसल को कम कीमत मिल रही तो बीज महंगा क्यों खरीदें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में जहां दो से ढाई माह में तैयार होने वाली आलू की फसल मंडियों में पहुंच रही है, वहीं किसान अब चार माह वाली पक्की फसल की तैयारी में जुट गए हैं। वर्तमान फसल को अपेक्षाकृत कम दाम मिलने से किसान नई फसल का महंगा बीज खरीदने के लिए राजी नहीं हैं। किसानों का कहना है कि जब उनकी उपज को उचित मूल्य नहीं मिलता तो वे महंगा बीज क्यों खरीदें। गौरतलब है कि ऊना के किसान आलू का बीज पंजाब से खरीदते हैं और तैयार फसल भी वहीं बेचते हैं।
जानकारी के अनुसार चार माह वाली आलू की फसल के लिए बीज की कीमत 700 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक रहने की संभावना है। यह फसल मुख्यतः अधिक भूमि वाले किसान ही उगाते हैं, जबकि छोटे एवं मध्यम किसान गेहूं को प्राथमिकता देते हैं। किसानों देसराज, विनोद कुमार, रविंद्र सिंह, अश्वनी सैनी और मदन लाल ने बताया कि दो से ढाई माह की आलू की फसल के दाम 600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रहे हैं। ऐसे में उत्पादन लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
किसानों ने साफ कहा कि वे अगली फसल के लिए महंगा बीज नहीं खरीदेंगे। उनका कहना है कि फसल की शुरुआत ही घाटे से नहीं करना चाहते। वे बीज 500–600 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक कीमत पर नहीं खरीदेंगे और बीज विक्रेताओं की मनमानी स्वीकार नहीं करेंगे। किसानों का आरोप है कि उनकी मेहनत पंजाब के व्यापारियों और आढ़तियों के बीच दबकर रह जाती है।
विज्ञापन
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि ऊना जिला आलू उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रों में तेजी से उभरा है। किसानों को बेहतर दाम दिलाने की दिशा में परियोजनाओं पर काम चल रहा है। वर्तमान में इस फसल के दाम निर्धारित नहीं हैं, परंतु जल्द ही स्थानीय स्तर पर आलू की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।