फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers realized the importance of natural farming

Una News: किसानों ने प्राकृतिक खेती के महत्व को जाना

Mon, 04 Aug 2025 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers realized the importance of natural farming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज में आत्मा परियोजना एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पंचायत के सामुदायिक भवन प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 25 किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती के महत्व को जाना। कार्यक्रम में आत्मा परियोजना से जुड़ी सीआरपी सोनिका कुमारी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रासायनिक खादों और जहरीले कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा है। किसानों को रासायनिक उत्पादों का त्याग कर प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण की भी रक्षा होगी। शिविर के दौरान किसानों को जीवामृत, बीजामृत, गोमूत्र, गोबर आदि जैविक घटकों के उपयोग की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा भूमि की उर्वरता बनाए रखने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed