फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers had to wait day long for Paddy selling in Tahlival centre

धान बेचने टाहलीवाल मंडी पहुंचे किसान, नहीं हुई खरीद

Fri, 15 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers had to wait day long for Paddy selling in Tahlival centre
टाहलीवाल में धान बेचने के लिए आए हिमाचल किसान सभा के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह मलूकपूर - फोटो : Una
ऊना। धान बचने के लिए शुक्रवार को टाहलीवाल मंडी पहुंचे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। शुक्रवार सुबह दस बजे से धान बेचने के लिए किसानों का टाहलीवाल मंडी में पहुंचना शुरू हो गया, लेकिन मौके पर किसानों को कोई नहीं मिला। किसानों ने दोपहर दो बजे तक इंतजार किया। इसके बाद मायूस होकर लौट गए। इस मामले में हिमाचल किसान सभा ने टाहलीवाल में शुक्रवार से धान खरीद न शुरू होने पर विरोध जताया है।
विज्ञापन

जिले के एक भाजपा नेता की तरफ से टाहलीवाल स्थित मंडी में 15 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद से स्थानीय किसानों में उत्साह देखा जा रहा था। शुक्रवार सुबह किसान अपनी धान की फसल को बेचने को लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

मंडी में कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिला। कुछ देर इंतजार करने के बाद किसानों ने खुद ही फसल को मंडी में उतारना शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे तक इंतजार करने के बाद भी फसल नहीं बिक पाई। जब किसानों ने पता किया तो उन्हें जानकारी मिली की अभी तक टाहलीवाल में सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के चलते धान की फसल की खरीद नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर हिमाचल किसान सभा की ऊना इकाई ने विरोध जताया। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर किसानों की धान की फसल की खरीद की अभी तक टाहलीवाल में कोई व्यवस्था नहीं थी तो भाजपा नेता ने झूठा बयान क्यों दिया? किसानों ने बताया कि टाहलीवाल में कुछ किसानों ने अपनी धान की फसल को रख दिया है।
अब धान की फसल खराब होने की आशंका है। हिमाचल किसान सभा ऊना के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह मलूखपुर, हरिंद्र सिंह मजारा, गुरनाम सिंह मजारा, विजय शर्मा, जसबीर सिंह, गुरदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, कर्णजोत सिंह, हजाब सिंह, हरपाल सिंह, अश्वनी पाल, धर्मपाल, गुरमीत सिंह, उजागर सिंह, लखवीर सिंह, मुनिंद्र सिंह, अवतार सिंह ने बताया कि समय रहते धान मंडी न शुरू की गई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

इस संबंध में डीसी राघव शर्मा ने बताया कि टाहलीवाल मंडी में धान बेचने को लेकर फिलहाल मंजूरी मिली है। यहां कुछ कमियां हैं। इन्हें दूर किया जा रहा है। यहां धान बेचने के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द खरीद केंद्र शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed