फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Families of two brothers trapped in ravine on Diwali, cross case registered

Una News: दिवाली के दिन खड्ड में उलझे दो भाइयों के परिवार, क्रॉस केस दर्ज

Tue, 14 Nov 2023 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Nov 2023 07:13 AM IST
विज्ञापन
Families of two brothers trapped in ravine on Diwali, cross case registered
ऊना। दिवाली की रात रविवार को पुलिस थाना हरोली के तहत अलग-अलग स्थानों पर मारपीट के दो मामले सामने आए हैं। खड्ड में यहां दो भाइयों के परिवारों में हुई झड़प के मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस थाना हरोली के तहत खड्ड में दो पक्ष आपस में झगड़ पड़े। पहली शिकायत में सोहन लाल निवासी खड्ड ने तहरीर दी है कि दिवाली के दिन घर की छत पर लाइटें लगा रहा था। इतने में उसके भाई महिंद्र लाल ने बिना कारण गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। इसके बाद महिंद्र लाल की पत्नी सुनीता और बेटे राहुल ने मारपीट कर दी, जिसमें वह लाल घायल हो गया। सोहन लाल को उसके परिवार सदस्यों ने ऊना अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन

दूसरी शिकायत में सुनीता देवी पत्नी महिंद्र लाल ने बताया कि दिवाली के दिन परिवार सदस्यों संग घर पर मौजूद थे। इतने में सोहन लाल और उसकी पत्नी संतोष और दो बेटों ने उनके साथ गाली-गलौज किया। सोहन लाल के घर में रहने वाले विशाल सहित अन्य पांच लोग उन्हें कमरे से घसीटकर बाहर ले आए और मारपीट की। घायल हालत में सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को दी शिकायत में सुनीता ने कमरे से 10 हजार रुपये और सोने की बालियां गायब होना का भी जिक्र किया है। उधर, डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि खड्ड में हुए मामलों में क्रॉस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजावर में भी मारपीट, दो भाइयों पर मामला दर्ज

पुलिस को दी शिकायत में हरोली के पंजावर निवासी अजय कुमार ने कहा कि रविवार को अपने मासी के बेटे अमनदीप के साथ स्कूटी पर घर जा रहा था। इस दौरान पंजावर गैस एजेंसी के समीप चाचा के बेटे युवराज और अमनदीप ने स्कूटी रोक ली और बहस करने लगे। इतने में युवराज ने अपने भाई अमनदीप संग मिलकर अजय के मासी के बेटे अमनदीप के सिर पर किसी चीज से वार कर दिया। मौके पर पहुंचे परिवारजनों एवं अन्य लोगों ने घायल अमनदीप को किसी तरह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भर्ती कराया। अमनदीप अभी ऊना अस्पताल में उपचाराधीन है। उधर डीएसपी हरोली मोहन रावत ने कहा कि मारपीट के मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed