{"_id":"69ee585a8f2728fc3c01f9c4","slug":"faith-overpowered-the-heat-16000-people-paid-obeisance-at-the-shrine-of-maa-chintpurni-una-news-c-93-1-ssml1048-189560-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गर्मी पर भारी पड़ी आस्था, 16 हजार ने नवाया मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गर्मी पर भारी पड़ी आस्था, 16 हजार ने नवाया मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश
Mon, 27 Apr 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करते होमगार्ड
भरवाईं (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भीषण गर्मी के बीच आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। सुबह कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं और देखते ही देखते पूरा परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।
महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे धूप की परवाह किए बिना अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कतारें इतनी लंबी रहीं कि मंदिर परिसर के बाहर तक भीड़ दिखाई दी। व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए छायादार टेंट लगाए गए और जमीन पर मैट बिछाकर बैठने व खड़े रहने की सुविधा दी गई।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और सभी ने शांतिपूर्वक दर्शन किए। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही जारी रही और माहौल भक्तिमय बना रहा।
ध्यान रहे कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। खासकर शनिवार, रविवार और मंगलवार को यहां विशेष भीड़ रहती है। मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के प्रयास जारी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को और अधिक भव्य और सुविधाजनक बनाने का कार्य भी प्रगति पर है।