फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Facts unearthed by the Vigilance Department in the fertilizer black market case in Punjab

Una News: पंजाब में खाद के ब्लैक मामले में विजिलेंस विभाग के हत्थे लगे तथ्य

Wed, 24 Dec 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Facts unearthed by the Vigilance Department in the fertilizer black market case in Punjab
फोलोअप
विज्ञापन

विभाग के आला अधिकारियों को रिपोर्ट तथ्य सहित आगामी कार्रवाई के लिए की प्रेषित
खाद ब्लैक मामले में सहकारी सभाओं के गोदाम संचालकों पर संदेह गहराया
कृषि विभाग व इफको की जांच में कुछ बड़ी समितियों के संचालकों पर शक

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश में किसानों की आवश्यकता पूरी करने के लिए नियमित रूप से सप्लाई की जाने वाली यूरिया खाद के ब्लैक मार्केट में चले जाने का मामला सामने आने के बाद विजिलेंस विभाग ने जांच तेज कर दी है। पड़ोसी राज्य पंजाब में इस खाद की अवैध बिक्री के मामले में विजिलेंस के हाथ कुछ तथ्य लगे हैं। विभाग ने आला अधिकारियों को तथ्यात्मक रिपोर्ट भेज दी है और आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में सहकारी सभाओं के गोदाम संचालकों पर भी संदेह बढ़ गया है। प्रारंभिक जांच में गोदाम संचालकों और विक्रेताओं की भूमिका पर सवाल उठे हैं। उधर, कृषि विभाग ने सभी गोदाम संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे हर माह गोदाम में मौजूद खाद की खेप का रिकॉर्ड नियमित रूप से प्रस्तुत करें।
सूत्रों के अनुसार जिन सहकारी सभाओं के गोदामों से खाद सप्लाई हो रही थी, वे जिले की अग्रणी सभाएं हैं। लगातार मांग के अनुसार इफको की ओर से खाद भेजी जा रही थी, लेकिन गोदामों में इसकी बिक्री और वितरण पर निगरानी नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि जिले के किसानों का हक पड़ोसी राज्य पंजाब तक पहुंच गया, जबकि स्थानीय किसान खाद की कमी का सामना कर रहे थे।
विज्ञापन



मामले में पता चला है कि 270 रुपये प्रति बोरी वाली खाद को गोदामों से 290-300 रुपये प्रति बोरी में खरीदा गया और फिर इसे पंजाब के होशियारपुर में 400 रुपये प्रति बोरी में बेचा गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों ने जांच शुरू कर दी है। खाद की गैरकानूनी बिक्री और खाद सप्लाई वाहन चालकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. कुलभूषण धीमान ने कहा कि मामले की जांच जारी है और खाद गोदाम संचालकों को मासिक रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और इस जांच में किसानों का सहयोग भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed