{"_id":"667d5bd818d71d4a5d0e8478","slug":"facilities-in-anganwadi-centers-will-be-assessed-feedback-will-also-be-taken-from-parents-una-news-c-93-1-ssml1047-127154-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जोडबड़-दौलतपुर चौक मार्ग खस्ताहाल, विभाग नहीं ले रहा सुध, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जोडबड़-दौलतपुर चौक मार्ग खस्ताहाल, विभाग नहीं ले रहा सुध, लोग बेहाल
Fri, 28 Jun 2024 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क पर बढ़ी फिसलन, आने-जाने में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी(ऊना)। क्षेत्र के जोड़बड़-दौलतपुर सड़क मार्ग के तहत पड़ते भटेड़ में लगभग एक किलोमीटर भाग खस्ताहाल स्थिति में होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बिछाई गई मिट्टी पर बारिश के बाद भयंकर फिसलन हो चुकी है। दोपहिया वाहनों के अलावा पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने काफी अरसे से इस दयनीय सड़क की दशा सुधारने के लिए उदासीन रवैया अपनाया हुआ है। कई बार विभाग को इस खराब सड़क के बारे में अवगत करवाया गया है।
विभाग की तरफ से पहले कहा गया कि सर्दियों में काम होगा और फिर कहा गर्मी आने पर काम होगा। सारी गर्मियां भी निकल गईं, लेकिन विभाग इस सड़क की सुध नहीं ले रहा है। वहीं, अब बरसात शुरू होने का बहाना शुरू हो जाएगा। पूर्व सरकार में इस सड़क का ज्यादातर काम हो चुका है। मात्र एक किलोमीटर सड़क की दशा सुधारने के लिए भी विभाग सक्रिय भूमिका नहीं निभा रहा।
पंचायत समिति सदस्य निर्मला देवी, प्रधान हरबंस लाल, उपप्रधान अनिल शर्मा, रमन शर्मा, जगतार सिंह, विक्रमजीत, सोनू, राजेंद्र, पप्पी, मिंटू आदि ने विभाग के उच्च अधिकारियों से इस सड़क के खराब हिस्से की शीघ्र मरम्मत करने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि लगभग एक साल से विभाग के अधिकारियों ने इस सड़क की सुध नहीं ली है। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने बताया कि भाजपा शासनकाल में क्षेत्र की लगभग सभी सड़कों का कायाकल्प किया गया था। एक किलोमीटर खराब हुई सड़क की मरम्मत भी न कर पाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
-- -
खराब सड़क की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। अस्थायी तौर पर इस खराब हिस्से की मरम्मत जल्द कर दी जाएगी।
-नीरज ठाकुर, सहायक अभियंता, लोनिवि
सचित्र