फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Eye check-up camps will be held for three days in the district

Una News: जिले में तीन दिन लगेंगे नेत्र जांच शिविर

Tue, 13 Jan 2026 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Eye check-up camps will be held for three days in the district
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना में सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के माध्यम से जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वाहन चालकों के लिए विशेष निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य वाहन चालकों की दृष्टि जांच कर सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देना है।


आरटीओ ने बताया कि नेत्र जांच शिविर 14 जनवरी को आईएसबीटी ऊना, 16 जनवरी को ट्रक यूनियन टाहलीवाल तथा 21 जनवरी को ट्रक यूनियन गगरेट में आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा वाहन चालकों की आंखों की जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार वाहन चालकों को निशुल्क चश्मों का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छी दृष्टि सुरक्षित यात्रा की पहली शर्त है और ऐसे प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed