फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Explained about primary and secondary waves of earthquake

Una News: भूकंप की प्राइमरी और सेकेंडरी तरंगों के बारे में बताया

Sat, 19 Jul 2025 03:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Explained about primary and secondary waves of earthquake
चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भूकंप विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. अरविंद कुमार मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित थे। मुख्य वक्ता का परिचय करवाते हुए डॉ. ज्योति शर्मा ने बताया कि डॉ. अरविंद कुमार ने अपनी पीएचडी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से पूर्ण की और उसके पश्चात नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी, ताइपे, ताइवान में पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप आरंभ की, जहां वे एसोसिएट रिसर्चर के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने की। उन्होंने इस प्रकार के सेमिनारों को समाज और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया तथा विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे प्राप्त जानकारी को समाज में भी साझा करें। डॉ. अरविंद कुमार ने छात्रों को भूकंप के कारणों, प्रभावों और उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने भूकंप की प्राइमरी और सेकेंडरी वेव्स के बारे में बताया। कहा कि प्राइमरी वेव्स के आते ही द्वितीय वेव्स की चेतावनी मिल जाती है। साथ ही भूकंप की तीव्रता मापने वाले यंत्र सीस्मोग्राफ के बारे में जानकारी दी और बताया कि 5 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप अधिक खतरनाक होते हैं। उन्होंने अब तक 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं और रूस, जापान, अमेरिका जैसे कई देशों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed