{"_id":"69d15fe3d43e54cc3c09b5be","slug":"except-for-the-municipal-council-mehtpur-basdehra-women-dominate-everywhere-else-una-news-c-93-1-una1025-187124-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: फतेहपुर में शराब ठेका खोलने का महिलाओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: फतेहपुर में शराब ठेका खोलने का महिलाओं ने किया विरोध
Sun, 05 Apr 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में ठेके के विरोध में सड़क पर बैठे ग्रामीण।संवाद
दौलतपुर चौक(ऊना)। घनारी तहसील के तहत फतेहपुर गांव में शराब का ठेका खोलने पर स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिलाओं और बच्चों ने सड़क पर बैठकर सांकेतिक धरना दिया। ठेका खोलने से गुस्साई महिलाओं ने दौलतपुर चौक–भद्रकाली मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया और शराब के ठेके का स्थान बदलने को लेकर सहमति जताई।
गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा है, वह गांव का मुख्य मार्ग है। यहां दिनभर महिलाओं, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां शराब का ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब होगा।
सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। दौलतपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रवि पाल के नेतृत्व में एएसआई कुलभूषण और एएसआई जरनैल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। चौकी प्रभारी एसआई रवि पाल ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ बातचीत के बाद ठेके को विवादित स्थान से हटाने पर सहमति बनी है। ठेके को फतेहपुर से शिफ्ट कर भद्रकाली गांव में उसके पुराने स्थान पर भेज दिया गया है।