फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Examination will be held in colleges with 50 percent capacity

कॉलेजों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ होगी परीक्षा

Wed, 30 Jun 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Examination will be held in colleges with 50 percent capacity
बहुतकनीकी कालेज अंबोटा में कक्षा को सैनिटाइज करता कर्मी। - फोटो : Una
ऊना। कारोना महामारी के दौरान लंबे समय बाद वीरवार को शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं। जिला के शिक्षण संस्थानों विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

बच्चों के बैठने के लिए डेस्क को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। हालांकि परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन कर कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई है। ऊना कॉलेज में वीरवार को बीए, बीएससी, बीकॉम के करीब 370 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। सुबह के सत्र में 220 और शाम के सत्र में 150 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय ऊना के कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद का कहना है कि वीरवार से शुरू हो रही अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए कॉलेज परिसर में तैयारियां कर ली गई हैं। कॉलेज परिसर में बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। कॉलेज के परीक्षा हाल सहित अन्य कमरों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। कॉलेज में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बच्चों को परीक्षा में बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान बच्चों को एडमिट कार्ड और मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मास्क और एडमिट कार्ड के बिना विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमित नहीं होगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने बताया कि परीक्षा में सीटिंग प्लान के लिए गेट के पास लाइब्रेरी ब्लॉक की तरफ कुछ दूरी पर सीटिंग प्लान की सूचना लगाई जाएगी। छात्र-छात्राएं समय से पहले पहुंचकर सीटिंग प्लान के अनुसार अपने कमरे में जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed