{"_id":"682f2aa8c510fa92b60c96dd","slug":"ex-servicemen-took-out-a-tricolor-valor-honor-procession-in-brahmapur-village-una-news-c-93-1-ssml1047-154400-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ब्रह्मपुर गांव में पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ब्रह्मपुर गांव में पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
विज्ञापन
देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव, पूर्व सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक(ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर में पूर्व सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना की ओर से आतंकवाद पर किए सटीक और निर्णायक प्रहार का उत्सव मनाया गया। दुनियाभर को स्पष्ट संदेश गया कि अब भारतीय सेना किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम में शामिल पूर्व सैनिकों ने देशभक्ति के जोशीले नारों से माहौल को पूरी तरह देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, कर्नल जोगिंद्र पाल शर्मा, कर्नल मोहिंद्र सिंह, कर्नल आरसी पराशर, कर्नल केपीएस चंजोत्रा, शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील कुमार, कैप्टन जीत सिंह, कैप्टन युद्धवीर सिंह, कैप्टन हैप्पी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व विधायक बलवीर चौधरी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है। भारतीय सेना ने उनके नेतृत्व में पाकिस्तान पर करारा प्रहार कर आतंकवाद को कुचल कर रख दिया है।