फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Every organization should prepare effective disaster management plan: Sanjeev

प्रत्येक संस्था तैयार करे प्रभावी आपदा प्रबंधन योजना : संजीव

Sat, 03 May 2025 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Every organization should prepare effective disaster management plan: Sanjeev
औद्योगिक आपदाओं में चिकित्सकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के तत्वावधान में आयोजित किए तीन दिवसीय अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव वर्मा ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में प्रतिभागियों को अस्पताल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की बढ़ती आवश्यकता के प्रति सजग किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और औद्योगिक विकास के वर्तमान दौर में प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं की आवृत्ति बढ़ रही है। प्रत्येक संस्था को प्रभावी आपदा प्रबंधन योजना तैयार करनी चाहिए। डॉ. वर्मा ने बताया कि प्रत्येक संस्थान में प्रमुख आपातकालीन दूरभाष नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं तथा वर्ष में कम से कम दो से तीन मॉक ड्रिल्स आयोजित की जाएं। इससे आपात स्थितियों में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने औद्योगिक आपदाओं में चिकित्सकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और इस बात पर बल दिया कि चिकित्सकों को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रभावित लोगों को चिकित्सीय सहायता प्रदान करनी चाहिए। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को डॉ. संजीव वर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदान किए और निर्देश दिए कि सभी संस्थान 30 मई 2025 तक अपनी अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना तैयार कर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के कार्यालय में प्रेषित करें। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना डॉ. संजय मनकोटिया सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से आए चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और निजी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed