फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Even today, senior BJP leaders only talk about tickets instead of working: SC Morcha

भाजपा के बड़े नेता आज भी काम के बजाय सिर्फ करते हैं टिकट की बात : एससी मोर्चा

Mon, 16 Jun 2025 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
Even today, senior BJP leaders only talk about tickets instead of working: SC Morcha
2024 के उपचुनाव में कुटलैहड़ भाजपा में भीतरघातियों की निंदा
विज्ञापन

तनोह में विकसित भारत संकल्प के दौरान मोदी पर जताया विश्वास
मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों को कई कल्याणकारी योजनाओं का मिला लाभ
कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की 11 वर्ष पूर्ण होने पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन ग्राम पंचायत तनोह में किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड ने की और विशेष अतिथि के रूप में कुटलैहड के पूर्व में रहे विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा नेता अमरनाथ शर्मा ने 2024 के उपचुनाव में पार्टी के प्रति भीतरघातियों की घोर निंदा की।

इसके बाद एससी मोर्चा सचिव सूरम सिंह और सुभाष शास्त्री ने भी भाजपा के बड़े नेताओं जो आज भी काम करने के बजाय सिर्फ टिकट की बात कर रहे हैं, उनकी निंदा की। भुट्टो ने मोदी की 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से आए हुए अतिथियों के समक्ष रखा। स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, नारी बंधन अधिनियम 370, 35, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता को सम्मानित करने के साथ ही लोगों को भाजपा में शामिल भी करवाया गया। इस मौके पर सूरम सिंह, उपप्रधान लठियाणी निर्मल सिंह, रमेश चंद, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, डॉक्टर किशोरी लाल पूर्व उपप्रधान चरण दास, तरसेम लाल पूर्व बीडीसी मेहर चंद, सुखदेव सिंह, शमशेर सिंह, रिटायर्ड जेई राजकुमार, सुदर्शन शर्मा और महिला मंडल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed