फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Even those who did not contest Pancha elections are roaming around with cabinet rank: Bhutto

पंच का चुनाव न लड़ने वाले भी घूम रहे कैबिनेट रैंक लेकर : भुट्टो

Sun, 10 Mar 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 10 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Even those who did not contest Pancha elections are roaming around with cabinet rank: Bhutto
बोले- सीएम को अपनी कुर्सी गिरती देखकर सरकारी खजाने की भी चिंता नहीं
विज्ञापन

मुख्यमंत्री में अगर नैतिकता है, तो इस्तीफा दें
वर्तमान परिस्थिति के लिए मुख्यमंत्री और उनके मित्र जिम्मेवार
ऊना। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायक पद से निष्कासित करने के 11 दिन बाद देवेंद्र भुट्टो ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। यहां जारी बयान में अयोग्य विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि सरकार अल्पमत में है। उन्होंने कहा कि यह आज तक की सबसे अलोकप्रिय और अनुभवहीन सरकार है। नौसिखियों की वजह से यह माहौल बना है। मुख्यमंत्री में अगर नैतिकता है, तो इस्तीफा दें और जनता के दरबार में जाएं।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री जानते थे कि उनके पास बहुमत नहीं है। नौ विधायकों ने जो किया, उसने कांग्रेस सरकार तथा दिल्ली में बैठी कांग्रेस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। भुट्टो ने कहा कि सरकार गिरने के डर से मुख्यमंत्री आनन-फानन में कैबिनेट के फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी कुर्सी गिरती देख मुख्यमंत्री को सरकारी खजाने की भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति के लिए मुख्यमंत्री और उनके मित्र जिम्मेवार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो पंच का चुनाव नहीं लड सकते, वह कैबिनेट रैंक लेकर घूम रहे हैं और बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने 43 लोगों को साथ नहीं रख सका। प्रदेश का दौरा नहीं कर सका, जिससे कार्यकर्ता नहीं मिल सका, जिसने माइनिंग माफिया को सरंक्षण दिया। जिस राज में उद्योग पलायन कर गए। अधिकारी तानाशाह हो गए। मंत्री और विधायक भटकते रहे, उसे राज्यसभा चुनाव के नतीजे के बाद इस्तीफा देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आज जो ईमान की बातें करते हैं, उनके खुलासे जल्दी होंगे। मामला उच्चतम न्यायालय के अधीन है, जीत सत्य की होगी। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed