{"_id":"684c35d1b6cdc5bfdc0cc1de","slug":"even-after-waiting-for-two-years-gagret-hospital-could-not-start-in-the-new-building-una-news-c-93-1-ssml1047-156247-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दो साल के इंतजार के बाद भी नए भवन में शुरू नहीं हो पाया गगरेट अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दो साल के इंतजार के बाद भी नए भवन में शुरू नहीं हो पाया गगरेट अस्पताल
विज्ञापन
वर्तमान में पुराने भवन में चल रहा अस्पताल
सुस्त गति से चल रहे कार्य नहीं हो पा रहा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल गगरेट दो साल के इंतजार के बाद भी नए भवन में शिफ्ट नहीं हो पाया है। वर्तमान में पुराने भवन में ही अस्पताल का संचालन हो रहा है। वर्ष 2022 में अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। अभी तक इस भवन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
पंजाब के साथ सटे गगरेट क्षेत्र में निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल गगरेट के भवन निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। नागरिक अस्पताल गगरेट वर्तमान में पुराने और छोटे भवन में चल रहा है। इससे अस्पताल में नई मशीनें भी स्थापित नहीं हो पा रही हैं। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अस्पताल भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस चार मंजिला भवन में लिफ्ट सहित मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात होंगे। ब्लड बैंक सहित इस भवन में मोर्चरी की भी सुविधा होगी। गगरेट अस्पताल में बेड की संख्या 50 की गई है। लेकिन, वर्तमान में पुराने भवन में अस्पताल चल रहा है, ऐसे में यहां केवल 20 बेड ही लगाए गए हैं। नए भवन में 50 बेड लगने से मरीजों को राहत मिलेगी। वहीं, नए भवन में अल्ट्रासाउंड व लैब सहित अन्य सुविधाएं भी मरीजों को मिलेंगी। अस्पताल में चिकित्सकों और मरीजों सहित उनके तीमारदारों के लिए कैंटीन की सुविधा भी रहेगी। दूसरी तरफ से सुस्त गति से चल रहे कार्य के कारण यह नया भवन कब तक जनता की सुविधा के लिए खोला जाएगा। इस पर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
कोट्स
नए भवन में अभी कार्य चल रहा है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूरा होते ही नए भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
-डॉ. पंकज पराशर, बीएमओ, गगरेट