फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Even after joining the Municipal Corporation, heaps of garbage are piled up in the Rayansari area

Una News: नगर निगम में शामिल होने के बाद भी रायंसरी क्षेत्र में लगे गंदगी के ढेर

Tue, 17 Jun 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Jun 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
Even after joining the Municipal Corporation, heaps of garbage are piled up in the Rayansari area
ऊना। एनएच किनारे रायंसरी क्षेत्र में गंदगी के ढेर लग रहे हैं। इस पर लगाम कसने के लिए नगर निगम की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आलम यह है कि समस्या का स्थायी हल न होने के चलते जहां एक तरफ कई दिनों तक सड़क किनारे गंदगी पसरी रहती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ दिन बाद कूड़ा न उठने के कारण लोग कूड़े में आग लगा देते हैं। जिस स्थान पर कूड़ा फेंका जाता है। उसके साथ एक नाला भी है, ऐसे में बारिश होने पर कूड़ा नाले के पानी बह जाता है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्राम पंचायत रायंसरी को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया है। इसके बाद भी उक्त क्षेत्र में गंदगी के ढेर लग रहे हैं। सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेर स्वच्छता को लेकर सरकार और प्रशासन की तरफ से समय-समय पर चलाए जाने वाले अभियानों की पोल खोल रहे हैं। सड़क किनारे पसरी गंदगी से क्षेत्र में रोगों के फैलने के खतरा है। नगर निगम में शामिल होने के बाद संबंधित पंचायत भी समस्या का हल नहीं कर पा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो गया है। इसके अलावा नगर निगम आयुक्त की तैनाती भी कर दी गई। अब नगर निगम प्रबंधन को इस समस्या का हल निकालने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


रायंसरी क्षेत्र की समस्या मेरे में ध्यान में आई है। इस समस्या का जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
-महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed